मूकनायक न्यूज/दिलीप कुमार/सिरोही/राजस्थान।
बाली(पाली): मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर ने शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय डाॅ. प्रकाश कुमार को पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की है। डाॅ प्रकाश पाली जिले के बाली तहसील में स्थित बीजापुर गाॅव के देवाराम मेघवाल के सुपुत्र हैं। उन्होंने अपना यह शोध कार्य “राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सामाजिक संवेदनशीलता की वस्तु स्थिति एवं चुनौतियों का अध्ययन” विषय पर डॉ. जेहरा बानू के निर्देशन में सफलतापूर्वक पूर्ण किया। डाॅ. प्रकाश की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है उन्होंने दूसरी बार पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। इससे पूर्व उन्होंने लोक प्रशासन विषय में “ग्रामीण विकास योजनाओं का आधुनिक अध्ययन: पाली जिले की बाली तहसील के विशेष संदर्भ में” विषय पर पीएच.डी. की थी। वर्तमान में प्रकाश कुमार ‘आराध्या प्रकाश फाउंडेशन’ के अंतर्गत ‘अदम्य एकेडमी’ के माध्यम से छात्र-छात्राओं का नि:शुल्क मार्गदर्शन कर रहे हैं। अपने शोध के दौरान उन्होंने जमीनी स्तर पर विभिन्न विद्यालयों का दौरा कर वहां के शैक्षिक वातावरण और नवाचारों का गहन विश्लेषण किया, ताकि सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक सुधार लाया जा सके।उनकी इस दोहरी शैक्षणिक सफलता पर माता पिता ,परिवार, मित्रों और क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। लोगों का मानना है कि उनका यह शोध भविष्य में राजकीय विद्यालयों की कार्यप्रणाली और नवाचारों को नई दिशा देने में मील का पत्थर साबित होगा।

