मूकनायक/नरेश जाटव/कैलादेवी/ करौली/राजस्थान।
करौली, 29 अप्रैल। ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026 (ग्राम-2026) एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विधानसभावार ग्राम रथ अभियान की शुरुआत की गई है। ग्राम रथ अभियान का उद्देश्य जनता को जागरूक करना, सरकार के प्रति विश्वास बढ़ाना और योजनाओं के अधिकतम लाभार्थियों तक पहुँच सुनिश्चित करना है। रथों ने बुधवार को सपोटरा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सलेमपुर, जटवाड़ी, चैनपुर, बर्रिया, गोपाल गढ़, सैमरदा एवं गेरइ वहीं हिण्डौन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गांवड़ी मीना, दानालपुर, कजानीपुर, पटौंदा तथा विधानसभा क्षेत्र करौली की ग्राम पंचायत गुर्जा, तुलसीपुरा, गुनेसरी, राजपुर और टोडाभीम की ग्राम पंचायत उरदेन, लुहारखेड़ा, धवान, नांगलशेरपुर व कमालपुरा सहित अन्य पंचायतों में पहुँच जन-जागरूकता का कार्य किया व अधिक से अधिक लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

