📰 मूकनायक समाचार
रायपुर ब्रेकिंग 🚨
राजधानी में फिर हत्या की वारदात
उरला के सरकारी स्कूल में मिला महिला का क्षत-विक्षत शव
मूकनायक | स्वराज मेश्राम, रायपुर (छत्तीसगढ़)
रायपुर। राजधानी में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर हत्या की सनसनीखेज घटना सामने आई है। उरला क्षेत्र स्थित एक सरकारी स्कूल परिसर में एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
मृतका की पहचान राधा मण्डावी (पति – अमित सिसोदिया, निवासी पारधी पारा) के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला की सिर और चेहरे पर भारी वस्तु से वार कर बेरहमी से हत्या की गई है।
सूचना मिलते ही उरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा आरोपियों की तलाश जारी है।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।



