Tuesday, September 29, 2026
Homeराजस्थानमान्यवर कांशीराम के जन्मदिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जोन स्तरीय बैठक...

मान्यवर कांशीराम के जन्मदिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जोन स्तरीय बैठक आयोजित

मूकनायक जिला ब्यूरो चीफ रिडमल राम परमार

सांचौर – मेघवाल समाज धर्मशाला में 7 मार्च 2026 को बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में कांशीराम के 15 मार्च को मनाए जाने वाले जन्मदिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जोन स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं और योजनाओं पर चर्चा की गई।


बैठक में लोकसभा जोन प्रभारी एडवोकेट जगदीश चंद्र पाल एवं एडवोकेट हरीश चंद्र सिंह गौड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष एडवोकेट मोहन पोसान ने की। वक्ताओं ने कहा कि 15 मार्च को सांचौर में मान्यवर कांशीराम का जन्मदिवस समारोहपूर्वक मनाया जाएगा और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में लोकसभा जोन प्रभारी एडवोकेट हरीश चंद्र सिंह गौड़, बाड़मेर जिला अध्यक्ष डॉ. रविंद्र मेघवाल, जिला प्रभारी लक्ष्मण कालमा, अजय चौधरी, सुमेर सिंह कारोला, विधानसभा अध्यक्ष पांचा राम मेघवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं जोन प्रभारी पोपट लाल राणीवाड़ा, युवा उद्यमी पारसा राम राणा, मोहन राम सुराणा, घेवर बौद्ध, हुकमाराम, सुमेर सिंह, रूपाराम पारीक सहित सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि 15 मार्च को सांचौर में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में भाग लें।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments