Friday, April 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशथाना सोनहा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फर्जीवाड़े का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना सोनहा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फर्जीवाड़े का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

मूकनायाक/ रिपोर्टर इंद्रसेन गौतम बस्ती/ उत्तर प्रदेश

बस्ती। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, थाना सोनहा पुलिस ने जमीन के दस्तावेजों में हेरफेर कर फर्जीवाड़ा करने वाले एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

पकड़े गए अभियुक्त पर आरोप है कि उसने कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से सरकारी प्रपत्रों में हेरफेर की और धोखाधड़ी से जमीन का बैनामा करा लिया था। इस संबंध में थाना सोनहा में सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत था और पुलिस काफी समय से इसकी तलाश कर रही थी।

मुखबिर की सटीक सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर, थाना सोनहा की टीम ने घेराबंदी कर अभियुक्त को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

भू-माफियाओं और जालसाजों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।

पुलिस अब इस मामले में अन्य संभावित संदिग्धों और सिंडिकेट की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस फर्जीवाड़े में और कौन-कौन शामिल है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments