


मूकनायक समाचार / सत्यशील गोंडाने
बालाघाट। जिले के लालबर्रा में बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में बहुजन नायक एवं सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम की 92वीं जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले सहित आसपास क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समाजजन शामिल हुए।
कार्यक्रम का आयोजन दुर्गा बिसेन एवं दीपक मेश्राम के नेतृत्व में सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। मुख्य अतिथियों में कमलेश बौद्ध एवं सचीन फूलचंद सहित इन्दरसिंह उके, उत्तम जाटव, डोमनलाल अहिरवार, तामसिंह परते, अंसर अहमद, रमेश नागले, राकेश चौकिकर, राकेश चौधरी, मानकलाल गोटियां, लालसिंह गौतम, प्रेमनारायण जाटव, माणिक बानखड़े, पमिता दिलावर, सीताराम कटरे, राजेन्द्र साहू, लालसिंह नन्देरी, लखन अहिरवार, आर. के. चौधरी, प्रतापसिंह आर्मी, ठाकुर त्रिविक्रम इरपाची, गिरवर टेटवाल, जी. आर. पटेल एवं अशोक गजभिए प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के संचालन एवं व्यवस्था में रंजीत जुन्नाके, राज्यपाल उके, कांसीराम नागपुरे, संघर्ष मेश्राम, उदयसिंह पंचेश्वर, गेंद लाल तांडेकर, नन्दकिशोर भगत एवं आलोक बागडे सहित अन्य पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विधानसभा प्रभारियों, अध्यक्षों एवं अन्य पदाधिकारियों की भी सक्रिय सहभागिता रही, जिनमें खेमराज हरिनखेडे, पंकज मंडावी, सुरजीत उके, सुरेश पंचेश्वर, गोवर्धन चौरे, तेजश्वर लिल्हारे, मुकेश आनंद वैद्य, अनिल उके, तरुण मेश्राम, देवीलाल पाचे सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कांशीराम के संघर्षपूर्ण जीवन, संगठन निर्माण तथा बहुजन समाज को राजनीतिक दिशा देने में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही सामाजिक एकता, शिक्षा और संगठन की मजबूती पर विशेष जोर दिया गया।
अंत में आयोजकों ने सभी उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बहुजन समाज से एकजुट होकर सामाजिक परिवर्तन की दिशा में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।


