सुषमा पूंटा रोहडू हिमाचल प्रदेश | जिला शिमला के रोहड़ू तहसील के करासा गाँव की दो होनहार बेटियों ने टीजीटी मेडिकल की अंतिम परीक्षा उत्तीर्ण कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ममता कुमारी पुत्री सुखीमल,तथा अराधना पुत्री दीनदयाल निवासी करासा ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अब दोनों बेटियां बहुत जल्द अध्यापिकाओं के पद पर अपनी सेवाएं देंगी।
इन दोनों बेटियों की प्रारंभिक स्कूली शिक्षा अपने ही गाँव करासा के स्कूल में हुई है। अराधना वर्ष 2016 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटखाई की 10+2 की छात्रा रही है। कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर दोनों ने यह मुकाम हासिल कर क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा प्रस्तुत की है।
इस उपलब्धि पर इनके माता-पिता, समस्त परिवारजनों, शिक्षकों तथा गाँववासियों में खुशी की लहर है। करासा गाँव की ये दोनों बेटियां कोली समाज से संबंध रखती हैं और अपनी सफलता से समाज और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर ममता कुमारी और अराधना को हार्दिक बधाई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं।

