मूकनायक समाचार /सत्यशील गोंडाने
जाम–कटंगी। विकासखंड कटंगी के जाम क्षेत्र में 22 मार्च 2026 को संत शिरोमणि संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में भव्य उद्घाटन समारोह एवं विशाल मूर्ति अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में लखनवाड़ा, जरामोहगांव, बहाकल, अर्जूनी सहित पांच सेक्टरों की सक्रिय भागीदारी रहेगी, जिससे कार्यक्रम ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप लेने जा रहा है।
आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह चरम पर है। विभिन्न सेक्टरों से बड़ी संख्या में समाजबंधु, युवा एवं महिलाएं कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। आयोजन समिति द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से होगी। इसके पश्चात उनके जीवन, समता, समानता एवं सामाजिक न्याय के विचारों पर अतिथियों द्वारा प्रकाश डाला जाएगा।
मुख्य अतिथि के रूप में गौरव सिंह पारधी (विधायक, कटंगी-खैरलांजी) एवं केसर बाई बिसेन (सभापति, जिला पंचायत) उपस्थित रहेंगे।
विशिष्ट अतिथियों में रविकांता महेश बोरकर (जिला पंचायत सदस्य), शंकर लाल तांडेकर (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), भगवती टेकचंद मनघटे (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), पुरेन्द्र राहंगडाले (पूर्व जनपद सदस्य), भानूसिंह पटेल (जनपद पंचायत उपाध्यक्ष), दयाल पंद्रे (सरपंच जाम), विनोद गडपांडे (सरपंच अर्जूनी), बुधराम पटेल (सरपंच लखनवाड़ा), गजेन्द्र बोपचे (उपसरपंच जाम), योगेश डोंगरे (सरपंच जरामोहगांव), लक्ष्मण उइके, दिलीप उइके सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जितेन्द्र जगने करेंगे, जबकि मंच संचालन जितेन्द्र भोंडेकर द्वारा किया जाएगा। आयोजन में विशेष सहयोग टेकचंद मनघटे का रहेगा।
समारोह के दौरान मुख्य अतिथियों के करकमलों से संत रविदास की विशाल प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया जाएगा। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन-कीर्तन एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण में सराबोर किया जाएगा।
इस आयोजन में संत रविदास सामाजिक संगठन समिति, महिला समिति एवं सभी सेक्टरों के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। आयोजकों ने समस्त क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
पांच सेक्टरों की सहभागिता से यह आयोजन सामाजिक एकता, भाईचारे और समरसता का एक अभूतपूर्व उदाहरण बनने जा रहा है।

