
मूकनायक समाचार/सत्यशील गोंडाने
बालाघाट/जिला मुख्यालय। जिले में इन दिनों आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता को लेकर फैल रही अफवाहों पर जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर, पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि गैस कंपनियों द्वारा नियमित रूप से गैस एजेंसियों को आपूर्ति की जा रही है तथा जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर भी ईंधन की कोई कमी नहीं है।
प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी या अफवाहों पर ध्यान न दें और गैस एजेंसियों व पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं। सभी आवश्यक वस्तुएं सुचारू रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं और वितरण व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रित एवं व्यवस्थित है।
स्थिति पर नजर बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सतत निगरानी की जा रही है। साथ ही नागरिकों की सुविधा के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जहां किसी भी समस्या या जानकारी के लिए संपर्क किया जा सकता है।
जिला प्रशासन द्वारा जारी कंट्रोल रूम नंबर: 📞 9340437137
📞 8989779431
📞 7582955069
जिला प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि आमजन की सुविधा एवं आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं और किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी।

