आलमपुर थाना के गैंथरी गाँव में मेला देखने गए थे पति-पत्नी , वहीं से लापता हुआ युवक
मूकनायक/ बुद्धप्रकाश बौद्ध पत्रकार/ जिला ब्यूरो चीफ भिंड-दतिया
दतिया , 07 दिसंबर । इंदरगढ़ थाना के भरौली गांव का निवासी 23 वर्षीय युवक अभिषेक जाटव पुत्र मिथलेश जाटव रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों के अनुसार अभिषेक विगत 5 दिसंबर को सुबह लगभग पौने बारह बजे गैंथरी गांव से बस में बैठकर अपने घर भरौली के लिए निकला था और उसके बाद वापस अपने घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर गुमशुदा युवक की पत्नी निशा ने आलमपुर थाना पहुंचकर 6 दिसंबर को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि युवक की गुमशुदगी क्रमांक 12/2025 दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि युवक के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत थाने में सूचित करें।अभिषेक के लापता होने से परिजन बेहद परेशान हैं। उन्होंने पुलिस और स्थानीय लोगों से युवक की तलाश में सहयोग की अपील की है।

