Monday, September 28, 2026
Homeभिंडघर के सामने खड़ी महिला को ई-रिक्शा ने मारी टक्कर, चालक वाहन...

घर के सामने खड़ी महिला को ई-रिक्शा ने मारी टक्कर, चालक वाहन छोड़कर फरार

मूकनायक न्यूज ।

दबोह, 21 दिसम्बर । घर से बाजार जाने के लिए निकली एक महिला को तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। हादसा उस समय हुआ, जब महिला अपने मकान के सामने सड़क किनारे खड़ी थी। टक्कर में महिला घायल हो गई, हालांकि राहत की बात यह रही कि उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रीछा मोहल्ला निवासी हबीब खां की पुत्री बिनू किसी आवश्यक कार्य से बाजार जा रही थी। वह परिवार के किसी सदस्य का इंतजार करते हुए बली साहब मजार के पास सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान बाजार की ओर से तेज गति से आ रहे एक ई-रिक्शा ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया। हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल महिला को तत्काल प्राथमिक उपचार दिलाया, जिसके बाद उसे घर भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि उक्त ई-रिक्शा बीसनपुरा निवासी किसी बघेल का है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में ई-रिक्शा चालकों की तेज रफ्तार और लापरवाही को लेकर नाराजगी देखी गई । स्थानीय लोगों का कहना है कि ई रिक्शा नगर में बेतहाशा लापरवाही दौड़ते हुए किसी भी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। इनकी नियमित जाँच और नियंत्रण होना चाहिए।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments