
मूकनायक/ हसन अली
बिलासपुर छत्तीसगढ़
चोरभट्टी खुर्द। चोरभट्टी खुर्द में खेल प्रेमियों के लिए बहुप्रतीक्षित आयोजन फिर से शुरू होने जा रहा है। तौफ़ीक अली की स्मृति में विगत 3 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा यह रात्रि कालीन क्रिकेट महादंगल इस वर्ष भी 24 नवंबर 2025 से अशरफी चौक में शानदार अंदाज़ में शुरू होगा। मैचों की शुरुआत शाम 6 बजे से होगी। प्रतिभागियों के लिए प्रवेश शुल्क 501 रुपये निर्धारित किया गया है।
इस प्रतियोगिता के तहत विजेता टीम को पहला पुरस्कार 17,000 रुपये, जबकि उपविजेता टीम को 8,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे। हर मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया जाएगा, वहीं फाइनल मैच में आकर्षक इनामों की बौछार की जाएगी।
इस आयोजन के मुख्य कार्यकर्ता एवं आयोजक ताजीर अली अशरफी हैं। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में संजय पाण्डेय (सरपंच) उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
आयोजन को सफल बनाने में शेर अली, अमिताभ साहू, शमशेर, विजय साहू, मुकद्दर अली, आरिफ अली, सुबरात, युसूफ, लखन लाल यादव का महत्वपूर्ण सहयोग है।
साथ ही अनीश अली, शमीम खान, कलीम, कतलम, मजहर, नफीस, नवाब, पिंटू पटेल, गब्बर भाई तथा हासू अली सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में जुटे हुए हैं।
ग्राम चोरभट्टी खुर्द सब-स्टेशन के पास होने वाला यह रात्रि कालीन क्रिकेट उत्सव ग्रामीणों और युवाओं में उत्साह का केंद्र बना हुआ है। खेल प्रेमी रोमांचक मुकाबलों का इंतजार कर रहे हैं
प्रवेश शुल्क एंट्री फिश के लिए समर्क करे
हासू भाई -8357861900
अनीश अली -91 97135 78637
गुफरान अली-+91 97131 70180

