Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedशिक्षकों द्वारा ई अटेंडेंस के सम्बन्ध में ज्ञापन सौंपा गया

शिक्षकों द्वारा ई अटेंडेंस के सम्बन्ध में ज्ञापन सौंपा गया

मूकनायक /बालाघाट
मध्य प्रदेश

बिरसा (बालाघाट) ब्लॉक बिरसा के म.प्र.शिक्षक संघ , राज्य अध्यापक शिक्षक संघ, कांग्रेस शिक्षक संघ,आजाद अध्यापक शिक्षक संघ, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 26.09.2025 दिन शुक्रवार को ई अटेंडेंस व्यवस्था को बन्द करने हेतु बिरसा तहसीलदार व विकास खंड शिक्षा अधिकारी महोदय जी को मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें अनेक प्रकार की तकनीकी व व्यवहारिक समस्याओ को अवगत कराया गया । ज्ञापन के दौरान समस्त शिक्षक साथी प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से अपनी उपस्थिति प्रदान किया गया । पदाधिकारियों द्वारा समस्त शिक्षकों को ई अटेंडेंस व्यवस्था का विरोध करते हुए कहा कि ईअटेंडेंस से अनेक प्रकार की परेशानीयो का सामना करना पड़ रहा है। बहरहाल तहसिल बिरसा के सभी शिक्षकों द्वारा जीपीएस से उपस्थित दर्ज कर रहे हैं। इस अवसर पर म.प्र.शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष भागीरथी पांचे, सचिव सुजित खोबरागड़े, तहसील कोषाध्यक्ष रूपेश खरोले, तहसील सचिव सत्यप्रकाश अन्मोले, सदस्य नंदलाल ग्वालवंशी, कैलाश मेरावी,भागवत मरकाम ,राजेश राठौर ,वरिष्ठ सदस्य हेमेंद्र नेवारे, जिला सदस्य भीखम चौधरी, संभागीय सदस्य एस.आर.उके, अध्यापक संघ से रमेश तुरकर,विवेक गुर्दे, किशोर पटले, सुशील चौधरी, शारदा धुर्वे, उमा वासुदेव, बोरीकर जी, कांग्रेस शिक्षक संघ से तुलसीराम मसराम,चतुर्थ संघ से अंकुर अगारे आदि उपस्थित थे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments