मूकनायक/राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा
✍🏻✍🏻
इज्जत व सम्मान इंसान की पहचान और उसकी नैतिकता का प्रतीक होती है। अगर किसी के पास बहुत पैसा हो, लेकिन इज्जत और सम्मान नहीं हो, तो उसका जीवन अधूरा महसूस हो सकता है । सम्मान की वजह से लोग आपको पसंद करते हैं, आपसे जुड़ना चाहते हैं। इज्जत से समाज में आपका स्थान और संबंध बेहतर बनते हैं । इज्जत पैसे से नहीं खरीदी जा सकती, लेकिन अच्छे कर्म और व्यवहार से इसे कमाया जा सकता है। यह एक स्थायी पूंजी है, जो आपके मरने के बाद भी आपकी विरासत में रहती है। रुपया पैसा, धन दौलत, इज्जत शोहरत के बावजूद भी कोई इंसान यदि खुश नहीं रह पा रहा, तो फिर कमी प्रेम व मधुर संबंधों के अभाव की होती है? जिस व्यक्ति के जीवन में मधुर संबंध व प्रेम नहीं होता है, वह हमेशा अशांत ,बैचेन और असंतुष्ट रहने लगता है।
पैसा आपके जीवन की प्राथमिक आवश्यकताओं (भोजन, कपड़ा, मकान) को पूरा करता है। इसके बिना, जीवन कठिन हो सकता है। पैसा आपको बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, और आरामदायक जीवन प्रदान कर सकता है। यह आपको अपने सपनों को पूरा करने और दूसरों की मदद करने की शक्ति देता है। कभी-कभी पैसा समाज में आपकी पहचान और स्थिति को भी प्रभावित करता है। हालांकि, केवल पैसा ही आपको सम्मान दिलाएगा, यह ज़रूरी नहीं है। किसी व्यक्ति का वास्तविक सम्मान और इज्ज़त उसके धन से नहीं, बल्कि उसके सद्व्यवहार, रिश्तों, प्रेम, सम्मान और दूसरों से सीखे गए सबक पर आधारित होता है । धन से क्षणिक सम्मान मिल सकता है, लेकिन असली सम्मान अच्छे व्यवहार और नैतिक गुणों से कमाया जाता है, जो लंबे समय तक टिकता है और जीवन को अर्थपूर्ण बनाता है।
बिरदी चंद गोठवाल, नारनौल
प्रदेश प्रभारी मूकनायक, हरियाणा

