Thursday, February 26, 2026
Homeभिंडलहार बीईओ का निरीक्षण : निरीक्षण में कहीं विद्यालय बंद, कहीं शून्य...

लहार बीईओ का निरीक्षण : निरीक्षण में कहीं विद्यालय बंद, कहीं शून्य मिली छात्र संख्या

मूकनायक | बुद्धप्रकाश बौद्ध

लहार, 15 सितंबर। विकासखंड लहार में सोमवार को ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) प्रेम सिंह बघेल एवं खंड स्त्रोत समन्वयक (BRCC) अजय कुमार झा ने शासकीय विद्यालयों का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अनियमितताएँ सामने आईं।

हलुआपुरा में शिक्षिका पूनम चौरसिया अनुपस्थित

बीईओ बघेल द्वारा सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय हलुआपुरा का निरीक्षण सुबह 10:45 बजे किया गया, जहाँ संस्था प्रधान अजय कुमार शर्मा उपस्थित मिले, लेकिन शिक्षिका पूनम चौरसिया अनुपस्थित रहीं। यहाँ दर्ज 42 में से केवल 8 विद्यार्थी ही मौजूद थे।

हलुआपुरा का माध्यमिक विद्यालय बंद मिला , सभी शिक्षक गैरहाजिर

इसके बाद माध्यमिक विद्यालय हलुआपुरा का निरीक्षण किया गया जहां वह बंद मिला। प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील सिंह, शिक्षक धर्मेन्द्र दोहरे, सरजीत सिंह तथा अतिथि शिक्षक रामकुमार मिश्रा सभी अनुपस्थित पाए गए। विद्यालय में छात्र संख्या शून्य रही।

इसके बाद शाहपुरा स्कूल भी बंद पाया गया

इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय शाहपुरा क्रमांक-1 का निरीक्षण सुबह 10:55 बजे किया गया, जो बंद मिला तथा पूरा स्टाफ अनुपस्थित पाया गया।

पृथ्वीपुरा में 108 में से सिर्फ 31 बच्चे मिले , शैक्षणिक गतिविधियां न्यूनतम स्तर पर

वहीं एकीकृत माध्यमिक विद्यालय पृथ्वीपुरा में दर्ज 108 विद्यार्थियों में से केवल 31 बच्चे उपस्थित थे। संविदा शिक्षक प्रदीप सिंह अनुपस्थित पाए गए। विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियाँ न्यूनतम स्तर पर पाई गईं। कक्षा 1 से 3 तक की FLN बुक रिक्त पाई गई और शिक्षकों अनुरुद्ध सिंह बघेल एवं ऊषा सिंह द्वारा कोई शैक्षणिक कार्य नहीं कराया जा रहा था।

निरीक्षण के दौरान मिली अनियमितताओं पर बीईओ एवं बीआरसीसी ने नाराजगी जताते हुए सभी संस्था प्रमुखों एवं अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने और कार्यवाही हेतु प्रस्ताव वरिष्ठ कार्यालय को भेजने की बात कही है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments