Thursday, February 26, 2026
Homeभिंडबाल मित्र योजना : दबोह टीआई राजेश शर्मा ने बच्चों को समझाई...

बाल मित्र योजना : दबोह टीआई राजेश शर्मा ने बच्चों को समझाई थाने की कार्यप्रणाली

मूकनायक । बुद्धप्रकाश बौद्ध

दबोह , 11 सितम्बर। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर प्रदेशभर में चल रही बाल मित्र योजना के अंतर्गत बुधवार को दबोह थाने में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान टीआई राजेश शर्मा ने नगर के एक प्राइवेट स्कूल के छात्र- छात्राओं को थाना परिसर का भ्रमण कराया और पुलिसिंग की कार्यप्रणाली से अवगत कराया।

कार्यक्रम में बच्चों को बताया गया कि किसी भी आपराधिक घटना की जानकारी पुलिस को कैसे दी जाती है और एफआईआर दर्ज होने की प्रक्रिया क्या होती है। साथ ही, उन्हें साइबर अपराध, नशे से बचाव, महिला सुरक्षा और जनजागरूकता संबंधी जानकारी भी दी गई।टीआई शर्मा ने बच्चों से कहा कि वे अपने अधिकारों को जानें और किसी भी तरह की समस्या या अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने यह भी समझाया कि सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाने से कैसे बचा जाए और साइबर ठगी से किस तरह सतर्क रहना चाहिए।

इस अवसर पर बच्चों ने पुलिस अधिकारियों से सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाएं भी साझा कीं। टीआई ने उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन और कानून का पालन करने की सलाह दी। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और पुलिस के बीच आपसी विश्वास को मजबूत करना और भविष्य में उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में कदम बढ़ाना रहा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments