Thursday, February 26, 2026
Homeभिंडनगर परिषद दबोह में जनसुनवाई, नागरिकों ने रखी समस्याएं — कार्रवाई का...

नगर परिषद दबोह में जनसुनवाई, नागरिकों ने रखी समस्याएं — कार्रवाई का आश्वासन

बुद्धप्रकाश बौद्ध, पत्रकार भिंड | मूकनायक

दबोह, 02 सितम्बर। नगर परिषद कार्यालय दबोह में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में बड़ी संख्या में वार्डवासी पहुंचे और अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएमओ अतुल रावत ने की।

जनसुनवाई के दौरान सबसे पहले वार्ड क्रमांक 13 के पूर्व पार्षद दीवान सिंह कौरव ने सहकारी बैंक के सामने हो रही मांस, मछली और अंडे की खुले में बिक्री का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि इस कारण क्षेत्र में गंदगी और दुर्गंध फैल रही है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने तत्काल इन दुकानों को हटवाने की मांग की।

इसी वार्ड के अन्य रहवासियों ने पक्की सड़क न होने की समस्या रखी। उन्होंने कहा कि अब तक उनके क्षेत्र में सड़क नहीं बनाई गई है, जिससे बरसात में आवागमन बेहद कठिन हो जाता है। इस पर सीएमओ रावत ने शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

इसके अलावा जनसुनवाई में नागरिकों ने जलभराव, नालियों की सफाई, आवास योजना में गड़बड़ी, अतिक्रमण, पेयजल आपूर्ति और सड़क निर्माण जैसी समस्याएं भी सामने रखीं। अधिकारियों ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान किया जाएगा।

कार्यक्रम में सीएमओ अतुल रावत के साथ नारायण सिंह बाबू, राघवेंद्र भदौरिया, पार्षद लालता प्रसाद कुशवाह, प्रदीप चौधरी, राकेश रजक, पार्षद प्रतिनिधि नारायण सिंह, शिवम खैमरिया सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।जनसुनवाई ने नागरिकों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद का अवसर प्रदान किया, जिससे लोगों को अपनी समस्याएं प्रभावी ढंग से सामने रखने का मौका मिला।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments