Thursday, February 26, 2026
Homeभिंडनगर परिषद दबोह की टीम ने गाय को सुरक्षित बचाया; जालियां...

नगर परिषद दबोह की टीम ने गाय को सुरक्षित बचाया; जालियां लगाने की उठी मांग

बुद्धप्रकाश बौद्ध पत्रकार भिंड, मूकनायक

दबोह (भिंड), 01 सितंबर/ मूकनायक। नगर परिषद दबोह क्षेत्र में बनी गहरी और चौड़ी नालियां अब गौवंश के लिए जानलेवा साबित हो रही हैं। आए दिन मवेशी नालियों में गिर जाते हैं और तड़पते रहते हैं। सोमवार सुबह वार्ड नं. 8 में अहसान खान की दुकान के पास बनी नाली में भी ऐसी ही एक घटना हुई, जब एक गाय नाली में जा गिरी। वही करीब दो घंटे तक तड़पती रही। इसके दो- तीन दिन पहले भी इसी जगह एक बैल अन्य जानवरों से लड़ते हुए नाली में गिर गया था, ज्यादा देर तक फंसे रहने की वजह से उसकी जान चली गई थी। उसके काफी बाद उसे मृत अवस्था में निकाला गया था। गाय को तड़पता देख लोगों ने नगर परिषद को सूचना दी। मौके पर सफाई दारोगा राकेश रजक अपनी टीम के साथ पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाला। गाय के रेस्क्यू के बाद नगरवासियों ने राहत की सांस ली। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर परिषद क्षेत्र की ज्यादातर नालियां बिना ढक्कन और जालियों के खुली हुई हैं। इससे न केवल मवेशी बल्कि बच्चों और बुजुर्गों को भी खतरा बना रहता है। लोगों ने मांग की है कि नालियों पर शीघ्र ही जालियां लगाई जाएं, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments