Tuesday, September 29, 2026
HomeUncategorizedNTPC सीपत बड़ा हादसा है।3 मजदूरों की मौत और भी शव मिलने...

NTPC सीपत बड़ा हादसा है।3 मजदूरों की मौत और भी शव मिलने की प्रबल संभावना

मूकनायक/ जहुर अली
बिलासपुर। छत्तीसगढ़

NTPC सीपत बड़ा हादसा है। प्लांट में 60 टन वजनी ऐश टैंक गिरने से हड़कंप मच गया है। इस टैंक के नीचे कई मजदूरों के दगबे होने की सूचना है। अब तक 7 मजदूरों को बाहर निकाला जा चुका है। हादसे में 3 मजदूरों के मौत की जानकारी आ रही है। जबकि 5 गंभीर रूप से घायल हैं। एक मजदूर जिसकी मौत हुई है वह पोड़ी का रहने वाला है और उसका नाम श्याम साहू है। रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी है। हालांकि NTPC प्रबंधन ने हादसे की पुष्टि की है लेकिन मौत की पुष्टि नहीं की है। हादसे के बाद प्लांट में भगदड़ जैसे हालात है। कर्मचारियों में दहशत का माहौल है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा NTPC के बॉयलर मेंटेनेंस के दौरान हुआ है। प्लांट में एनुअल मेंटेनेंस का कार्य चल रहा था। इस दौरान 60 टन वजही ऐश टैंक अचानक भरभराकर गिर गया जिससे कई मजदूर नीचे दब गए। घटना के तुरंत बाद प्लांट प्रशासन और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही मुंगेली जिले के सरगांव में स्टील प्लांट की निर्माणाधीन चिमनी गिर गई थी। इस दौरान 30 मजदूर दब गए थे। जिसमें कुछ की मौत हो गई थी। इस घटना के कुछ महीने बाद सीपत में टैंक हादसा हो गया है। जो कहीं ना कहीं सुरक्षा मानकों पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है। हादसे के बाद अब सवाल यह है कि यह तकनीकी खामी थी या सुरक्षा मानकों को लेकर की गई बड़ी लापरवाही है। फिलहाल स्थानीय पुलिस और NTPC प्रबंधन द्वारा इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments