Thursday, February 26, 2026
Homeभिंडराष्ट्रध्वज का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है : देशराज जाटव

राष्ट्रध्वज का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है : देशराज जाटव

बुद्धप्रकाश बौद्ध, मूकनायक, जिला ब्यूरो चीफ भिण्ड मप्र

दबोह – भिंड/ मूकनायक, 16 अगस्त। देशभर में ‘ हर घर तिरंगा ‘ अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को नगर दबोह में युवाओं द्वारा बाईक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा दबोह नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई रतनपुरा तिराहे पर पहुंची। यात्रा में युवा हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता और वंदे मातरम के जयकारे लगाते हुए बाइक से चल रहे थे। हर कोई देशभक्त के रंग में डूबा नजर आ रहा था। तिरंगा यात्रा में शामिल युवाओं ने कहा कि हमें राष्ट्र ध्वज का सम्मान करना चाहिए और देश को आजाद कराने तथा देश को सुरक्षित रखने के लिए जिन देश भक्तों ने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए । उनके बलिदान को नहीं भुलाया जा सकता है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं में शहीदों के प्रति और राष्ट्र के प्रति देशभक्ति का सम्मान पैदा करना है । इसके साथ ही अन्य युवाओं ने भी तिरंगा यात्रा के बाद आयोजन पर अपने विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर देशराज जाटव, नीरज कुशवाहा, ईशु कौरव, युवराज कौरव सहित सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments