Thursday, February 26, 2026
Homeभिंडब्राह्माकुमारीज़ ने मालनपुर रोड ग्वालियर में आयोजित किया रक्तदान शिविर

ब्राह्माकुमारीज़ ने मालनपुर रोड ग्वालियर में आयोजित किया रक्तदान शिविर

31 यूनिट रक्त एकत्रित, जागरूकता और स्वास्थ्य पर जोर

बुद्धप्रकाश बौद्ध पत्रकार, मूकनायक, जिला ब्यूरो चीफ भिण्ड मप्र

ग्वालियर, 24 अगस्त / मूकनायक। ब्राह्माकुमारी की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि की 18वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मालनपुर रोड स्थित गोल्डन वर्ल्ड रिट्रीट सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन में शाम 5 बजे तक कुल 31 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

डॉक्टर बृजेश सिंघल का उद्बोधन ; बोले – एक व्यक्ति के रक्तदान करने से तीन जिंदगियां बच सकती हैं।

ग्वालियर के जाने-माने यूरोलॉजिस्ट एवं नवजीवन हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर बृजेश सिंघल ने कहा कि भारत जैसे जनसंख्या वाले देश में रक्त की कमी गंभीर समस्या है। उन्होंने बताया कि जितना खून दिया जाता है, स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन जानकारी की कमी के कारण लोग रक्तदान से कतराते हैं। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति का रक्त तीन लोगों की जान बचा सकता है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि हर साल ऐसे शिविर का आयोजन किया जाएगा ताकि जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध हो और आम जनता में रक्तदान के प्रति जागरूकता आए

बीके ज्योति का संदेश

गोल्डन वर्ल्ड रिट्रीट सेंटर की इंचार्ज एवं ग्वालियर संभाग की मुख्य ब्राह्माकुमारी बीके ज्योति ने कहा कि युवा जीवन में अनहोनी घटनाओं से बचने के लिए परमात्मा की याद और पुण्य कार्यों की महत्ता है।उन्होंने बताया कि ब्राह्माकुमारीज़ में आत्मा-परमात्मा का परिचय, परमात्मा को याद करने की विधि एवं शिक्षा निशुल्क दी जाती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दूसरों के प्रति सद्भाव और पुण्य का कार्य भी हमें बड़ी अनहोनी से बचा सकता है।

इन लोगों ने जताया आभार; कहा – भविष्य में ऐसे आयोजन जरूरी

रक्तदान शिविर में बीके सतनाम ने सभी का आभार व्यक्त किया। अन्य उपस्थित सदस्य थे: बीके अर्चना, बीके भावना, बीके सरोजिनी, बीके पूजा, बीके सृष्टि, बीके खुशबू, बीके महेश। इसके अतिरिक्त मुरैना से एमएल वर्मा, मीडिया से बीके अनुप, बीएसएफ रिटायर्ड कमांडेंट यदुवंश सिकरवार, रामनिवास शर्मा और अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। सभी ने इस पुण्य कार्य की सराहना की और भविष्य में ऐसे शिविर आयोजित करने की अपील की।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments