Thursday, February 26, 2026
Homeभिंडबिजली तारों पर नहीं लगी सेफ्टी गार्ड, हादसे की आशंका

बिजली तारों पर नहीं लगी सेफ्टी गार्ड, हादसे की आशंका

दबोह, 19 अगस्त, मूकनायक । नगर के कई इलाकों में बिजली तारों पर सेफ्टी गार्ड न होने से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। खुले और झूलते तारों के बीच से गुजरना राहगीरों के लिए जान जोखिम में डालने जैसा साबित हो रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद बिजली विभाग और सुपरवाइजर ने इस गंभीर समस्या की अनदेखी की है। कई जगहों पर बिजली के तार घरों और दुकानों के बिल्कुल नजदीक होकर गुजर रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।स्थानीय लोगों ने बताया कि बच्चों और बुजुर्गों को रास्ते से निकालना सबसे ज्यादा मुश्किल हो रहा है। बरसात के दिनों में खतरा और बढ़ जाता है क्योंकि पानी के संपर्क में आने पर करंट फैलने की संभावना रहती है।लोगों ने बिजली विभाग से तत्काल सभी तारों पर सेफ्टी गार्ड लगाने और लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द कदम नहीं उठाए गए तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

इनका कहना है – मैंने बिजली तारों पर सेफ्टी गार्ड लगाए जाने को वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है। जहां – जहां खंभों पर खुले बिजली तार हैं, उनको चिन्हित कर जल्द ही सेफ्टी गार्ड लगवा दिए जाएंगे। – सुनील त्रिपाठी सुपरवाइजर बिजली घर दबोह

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments