Thursday, February 26, 2026
Homeभिंडनगर परिषद दबोह में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 24 घंटे का...

नगर परिषद दबोह में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 24 घंटे का अल्टीमेटम

सीएमओ बोले – “नगर की व्यवस्था और नागरिकों की सुविधा से कोई समझौता नहीं होगा।

बुद्धप्रकाश बौद्ध पत्रकार भिंड , मूकनायक

दबोह (भिण्ड) , 29 अगस्त /मूकनायक। नगर परिषद दबोह ने एसडीएम लहार विजय सिंह यादव के निर्देश पर नगरीय क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ कड़ा कदम उठाया गया है। सीएमओ अतुल रावत के नेतृत्व में कोच रोड, मुख्य बाजार, गणेश चौक, भांडेर रोड सहित कई इलाकों से अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया। मुख्य सड़कों पर लंबे समय से अवैध रूप से डंप गिट्टी, ईंट और रेत के ढेरों को हटाया गया, जो यातायात में बाधा बन रहे थे। सीएमओ रावत ने भिंड – भांडेर रोड पर नाले के ऊपर बनी अवैध दुकानों को तोड़ने की चेतावनी दी और अतिक्रमणकारियों को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा, “नगर की व्यवस्था और नागरिकों की सुविधा से कोई समझौता नहीं होगा। सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी लोग 24 घंटे के भीतर अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा जप्ती और जुर्माने की कार्रवाई होगी।” इस अभियान में नायब तहसीलदार माथुर, अरुण तिवारी, राघवेंद्र भदौरिया, प्रदीप चौधरी और सफाई अमला मौजूद रहा। नगर परिषद ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वच्छता और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments