Thursday, February 26, 2026
Homeभिंडदबोह में कैंडल मार्च : महिला शिक्षक की हत्या से युवाओं का...

दबोह में कैंडल मार्च : महिला शिक्षक की हत्या से युवाओं का आक्रोश

दोषियों को फांसी की सज़ा दिलाने की उठी मांग

बुद्धप्रकाश बौद्ध पत्रकार, मूकनायक, जिला ब्यूरो चीफ भिण्ड मप्र

दबोह, 25 अगस्त/मूकनायक । हरियाणा में महिला शिक्षक मनीषा की निर्मम हत्या और रेप की घटना को लेकर दबोह में आक्रोश फूट पड़ा। रविवार शाम समाजसेवियों और युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर केंद्र और राज्य सरकार से मांग की कि आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी दी जाए।

ऐसी घटनाएं समाज को झकझोर देती हैं”

कैंडल मार्च का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता ने कहा कि हर साल देशभर में महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराध सामने आते हैं जो पूरे समाज को हिला कर रख देते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि रेप जैसे अपराधों के लिए ऐसा कठोर कानून बने जिसमें सिर्फ फांसी की सजा का ही प्रावधान हो।

कोलकाता और भिवानी की घटनाओं का जिक्र

युवाओं ने कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी और हरियाणा के भिवानी जिले में महिला शिक्षक की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि यह घटनाएँ महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। उनका कहना था कि पीड़िताओं को न्याय नहीं मिलने से अपराधियों के हौसले और बढ़ते हैं।

कठोर कानून बनाने की मांग

कैंडल मार्च में शामिल युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने सरकार से मांग की कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएँ और अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। मार्च में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और कैंडल जलाकर महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए एकजुटता दिखाई। इस दौरान रितिक चौधरी, शिवम रजक, प्रिंस दोहरे, अंशुल, अभिषेक वाल्मीकि, शिवम चौधरी, अमर राजा, विशाल रजक, रवि रजक, अभिषेक, मिथुन जाटव, भगवान सिंह जाटव, महावीर भास्कर, रवि कुमार, विवेक, राकेश, आशुतोष, विक्की वाजपेई, राजवीर सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments