Thursday, February 26, 2026
Homeभिंडदबोह नगर परिषद में जनसुनवाई में आए 21 प्रकरण में से 7...

दबोह नगर परिषद में जनसुनवाई में आए 21 प्रकरण में से 7 का तत्काल निराकरण

बी पी बौद्ध पत्रकार

मूकनायक अखबार एवं न्यूज पोर्टल

दबोह, 26 अगस्त/ मूकनायक।
नगर परिषद दबोह में आज मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान नगर के नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं परिषद अधिकारियों के सामने रखीं। परिषद प्रभारी सीएमओ अतुल रावत सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे और उन्होंने कुल प्राप्त 21 आवेदनों में से 7 का तत्काल निराकरण किया। और बाकी लोगों को गंभीरता से सुनकर समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।

जनसुनवाई में मुख्य रूप से साफ-सफाई, पानी की समस्या, पीएम आवास योजना में गड़बड़ी, नालियों की मरम्मत, हैंडपंप सही करवाने, स्ट्रीट लाइट आदि की शिकायतें सामने आईं। इस मौके पर अधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक मंगलवार को होने वाली इस जनसुनवाई का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समाधान मौके पर करना है।

नगरवासियों ने जनसुनवाई को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उनकी आवाज सीधे अधिकारियों तक पहुंच रही है और कई शिकायतों का निवारण तुरंत हो रहा है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments