Thursday, February 26, 2026
Homeभिंडभाजपा विधायक ने कलेक्टर पर हाथ उठाया, गाली भी दी ; किसानों...

भाजपा विधायक ने कलेक्टर पर हाथ उठाया, गाली भी दी ; किसानों की समस्याएं ना सुनने से नाराज थे विधायक, कहा – तुम चोर हो

बुद्धप्रकाश बौद्ध पत्रकार भिंड , मूकनायक

भिंड , 27 अगस्त/ मूकनायक । जिले में किसानों को खाद और अन्य समस्याओं को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। बुधवार को मामला तब गरमा गया, जब विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह कलेक्टर बंगले के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने प्रशासन पर किसानों की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।

विधायक ने कलेक्टर को सुनाई खरी-खोटी

धरने की सूचना मिलने पर कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव बाहर आए, लेकिन प्रदर्शनकारियों से मिलने से उन्होंने इनकार कर दिया। इसके बाद कलेक्टर गेट पर खड़े होकर सीधे विधायक से बातचीत करने लगे। बातचीत के दौरान माहौल अचानक गरमा गया। बताया जाता है कि बहस इतनी बढ़ गई कि विधायक ने कलेक्टर को खरी-खोटी सुनाते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया और हाथ उठाने तक की नौबत आ गई। इस दौरान दोनों पक्षों के समर्थकों में भी जमकर नारेबाजी और धक्का-मुक्की हुई। मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों ने स्थिति को किसी तरह नियंत्रित किया और दोनों को अलग किया।

राजनीतिक गलियारों में मची खलबली

घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है। सत्ता पक्ष और विपक्ष ने इसे लेकर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप शुरू कर दिए हैं। किसान संगठनों ने भी इस टकराव को गंभीर बताते हुए सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की है।

मामले की जांच कराए जाने की उठी मांग

घटना का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। प्रशासनिक हलकों में भी इसे लेकर चर्चाएं तेज हैं। फिलहाल, इस पूरे मामले की जांच की मांग उठने लगी है, ताकि असल स्थिति स्पष्ट हो सके। किसानों की समस्याओं से शुरू हुआ यह विवाद अब सीधा प्रशासन और जनप्रतिनिधि के बीच टकराव का रूप ले चुका है, जिससे जिले की राजनीति और अधिक गरमा गई है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments