121 पौधों का वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बुद्धप्रकाश बौद्ध, पत्रकार मूकनायक, जिला ब्यूरो चीफ भिण्ड मप्र
भिण्ड, 24 अगस्त/मूकनायक। जिला पुलिस कप्तान डॉ. असित यादव ने शनिवार को थाना फूप का औचक निरीक्षण कर पुलिसिंग व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाने में पदस्थ एचसीएम, सीसीटीएनएस मुंशी एवं वारंट मुंशी से उनके कार्यों की जानकारी ली और बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मियों को मौके पर ही पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया।निरीक्षण के दौरान एसडीओपी अटेर रविन्द्र कुमार वास्कले, थाना प्रभारी फूप सत्येंद्र राजपूत, कोतवाली प्रभारी बृजेन्द्र सेंगर, बरोही प्रभारी अतुल भदौरिया सहित पूरा थाना स्टाफ मौजूद रहा।–
थाना परिसर में 121 पौधों का पौधरोपण
निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक डॉ. यादव ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए थाना परिसर में 121 पौधों का वृक्षारोपण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों एवं आम नागरिकों से आह्वान किया कि सभी लोग अधिक से अधिक पौधे लगाएँ और उनकी नियमित देखभाल कर हरियाली बढ़ाने में योगदान दें।-
थाना परिसर की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण की सराहना की।
एसपी डॉ. यादव ने थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह राजपूत द्वारा कराए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्य एवं स्वच्छता व्यवस्था की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि थाना फूप का स्वच्छ और अनुकरणीय वातावरण अन्य थानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।-
“समाज और पर्यावरण की सेवा ही पुलिसिंग का असली उद्देश्य”
कार्यक्रम के समापन पर एसपी डॉ. असित यादव ने थाना प्रभारी एवं पूरे स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि समाज और पर्यावरण दोनों की सेवा ही पुलिसिंग का असली उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण अवश्य करना चाहिए, क्योंकि वृक्ष हमें ऑक्सीजन, छाया और स्वच्छ वातावरण प्रदान करते हैं।

