Tuesday, September 29, 2026
Homeदेशजाति पूछ कर मंदिर में प्रवेश देने वालों के मुंह पर जोर...

जाति पूछ कर मंदिर में प्रवेश देने वालों के मुंह पर जोर दार तमाचा

मुकनायक कांगड़ा प्रभारी सीता राम भाटिया ।

आज ज्वाला मुखी के सपड़ी क्षेत्र में नागनी माता मंदिर मे विती रात को को जागरण हुआ और आज पुरा दिन विशाल भंडारा चलता रहा जहां हिन्दु मुस्लिम व हर जाति समुदाय के लोग एक साथ एक पंगत में बैठकर खाते देखे गए यहाँ किसी ने ना किसी से कोई जाति पूछ रहा था ना हि धर्म पूछ रहा था, यहाँ हर वर्ग के व्यक्ति को समानता का अनुभव हो रहा था, वैसे आपको कलेयर कर दिया जाना जरूरी है क्योंकि ये विशाल भंडारा पहली बार नहीं हो रहा बल्कि हर वर्ष ये भंडारा इसी प्रकार मनाया जाता है सेवादार अशोक कुमार निवासी सपड़ी ने बताया कि आज 47वा भंडारा सम्पन्न हुआ है । यहाँ पर सभी वर्गों के लोग आपसी बड़े प्रेम प्यार से मिलकर रहते हैं और ऐसे हि भंडारे होते रहते हैं । यहाँ पर माता नागनी के उपर लोगों की अथाह आस्था है, आस्था के क्षेत्र में हिन्दुओं की उपेक्षा मुस्लिम समुदाय भी पीछे नहीं है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments