Thursday, February 26, 2026
Homeभिंडआंबेडकर मूर्ति विवाद : ग्वालियर में हाईकोर्ट के वकील ने की बाबासाहब...

आंबेडकर मूर्ति विवाद : ग्वालियर में हाईकोर्ट के वकील ने की बाबासाहब पर अशोभनीय टिप्पणी, एफआईआर दर्ज

मूकनायक/ बी पी बौद्ध

जिला ब्यूरो चीफ भिण्ड मप्र


ग्वालियर। हाईकोर्ट परिसर में बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सोशल मीडिया पर प्रतिमा के पक्ष और विपक्ष में लगातार अभद्र टिप्पणियां की जा रही हैं।
इस मामले में साइबर क्राइम थाने में एडवोकेट आशुतोष दुबे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसके विरोध में अधिवक्ताओं और सवर्ण समाज के लोगों ने एसपी कार्यालय का घेराव किया। स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और अधिवक्ता अनिल मिश्रा ने एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। सवर्ण समाज ने भी इस संबंध में एक आवेदन सौंपा है।
एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि सभी से भड़काऊ पोस्ट न करने की अपील की जा रही है। अधिवक्ताओं की शिकायत को संज्ञान में लिया गया है। पुलिस दोनों पक्षों को समझा रही है। विवादास्पद पोस्ट पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments