Saturday, April 18, 2026
Homeराजस्थानसांचौर में मेघवाल समाज प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियां जोरों पर

सांचौर में मेघवाल समाज प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियां जोरों पर

मूकनायक/राजस्थान/जिला ब्यूरो चीफ सांचौर/रिडमल राम परमार

समारोह श्री श्री 1008 श्री गणेश नाथ जी महाराज गणेश शिव मठ सांचौर के सानिध्य में आयोजित होगा।

सांचौर – दिनांक 12 दिसंबर 2024 को मेघवाल युवा परिषद टीम द्वारा सांचौर के मुख्य बाजार में मेघवाल समाज के प्रतिष्ठानों के प्रोपराइटर्स के साथ संवाद स्थापित कर आगामी प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए सघन प्रचार-प्रसार अभियान चलाया गया।

इस अभियान का उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना और समारोह में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करना था। मेघवाल युवा परिषद की टीम ने प्रतिष्ठानों पर जाकर कार्यक्रम के महत्व और उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। टीम ने बताया कि यह समारोह समाज के युवाओं और समाजसेवकों के योगदान को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

अभियान के दौरान सभी प्रतिष्ठान संचालकों ने कार्यक्रम को लेकर अपार उत्साह दिखाया। उन्होंने इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए तन, मन और धन से सहयोग देने का वादा किया। कुछ प्रतिष्ठान संचालकों ने आर्थिक सहयोग प्रदान करने की इच्छा जताई। वहीं, कई लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने प्रतिष्ठानों पर प्रचार सामग्री लगाने और ग्राहकों को भी इसके बारे में जानकारी देने का आश्वासन दिया।

इस अभियान से समाज में यह संदेश गया कि मेघवाल समाज एकजुट होकर अपनी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मेघवाल युवा परिषद की टीम ने बताया कि ऐसे आयोजन समाज में नई पीढ़ी को प्रेरित करने के साथ-साथ सामाजिक समरसता को भी मजबूत करते हैं।

प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। मेघवाल युवा परिषद की टीम के सदस्य, समाजसेवी और प्रतिष्ठान संचालक मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। यह समारोह सांचौर जिले में मेघवाल समाज के लिए एक ऐतिहासिक आयोजन के रूप में याद किया जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments