Friday, April 17, 2026
Homeदेशमुझे मिशनरी बेस समाज बनाना है

मुझे मिशनरी बेस समाज बनाना है

मूकनायक/ देश

*राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा*

🤝🇮🇳कई सालों के बाद ये बात हमारे समझ में आई कि, क्यों कहते हैं कि हमें मिशनरी बेस समाज बनाना है।

समाज में चार प्रकार के कार्यकर्ता होते हैं-
1- प्रमोशन बेस कार्यकर्ता।
2- इंटेशन बेस कार्यकर्ता।
3- कमीशन बेस कार्यकर्ता।
4- मिशन बेस कार्यकर्ता।

👉 पहला प्रमोशन बेस कार्यकर्ता:-

😡😡यह प्राणी बड़ा ही संवेदनशील होता हैं। इसकी आस्था हमेशा कुर्सी से जुड़ी होती है। कब महासचिव बन जाएं, कब अध्यक्ष जाएं। इसी फिराक़ में सारी जिंदगी खर्च हो जाती है। संगठन को बर्बाद करने में बड़ा योगदान ऐसे लोगों का होता है।

👉 दूसरा इंटेशन बेस कार्यकर्ता:-

😡😡यह प्राणी कपटी स्वभाव का बड़ा ही शातिर दिमाग वाला होता है,  जहाँ पद, पैसा, प्रतिष्ठा और पावर हो, वहीं पर ये पैर पसारता है। बहुत ही जल्दी ये पैसे और गाड़ी वाले बन जाते हैं। ये नेता के असीम भक्त होते हैं। नेता की डूबती नैया के साथ ही इनका अंत निश्चित है। संगठन को बर्बाद करने में इन्हीं लोमड़ियों की नीतियां कारगर होती है।

👉 तीसरा कमीशन बेस कार्यकर्ता:-

😡😡यह प्राणी मक्कारी के सारे गुणों से लैश होता है। भाड़ में जाये समाज और चूल्हे में जाये विचार। इस मानसिकता से लबालब ये लोग समाज को चंद टुकड़ो की खातिर बेचने में जरा भी शर्म-संकोच महसूस नहीं करते। वोट के कीमत की बोली और स्वाभिमान की नीलामी, इनके दफ्तर में बाबा साहब की तस्वीर के नीचे बैठकर के ही की जाती है। ये समाज के दलाल सबसे ज्यादा अपने आपको भीम का लाल साबित करने की होंड़ में होर्डिंग, फ्लेक्स में दिखाई देते हैं। संगठन को नेस्तनाबूद, दिशा हीन, नेतृत्वहीन और गुमराह करने में ये भेड़िये बड़े ही आगे होते हैं।😡😡

💎💎 चौथा मिशन बेस कार्यकर्ता:-

👨‍🦰👩‍🦰ये सच्चा मानव होता है, जो इस एहसास से जीता है, कि उसे अनेकों की जिंदगी आबाद करनी है। यह महापुरुषों के महान विचारों का सच्चा प्रवर्तक और प्रचारक होता है।
*👨‍🦰👩‍🦰यह बुध्दिवादी, तर्कवादी, त्याग की भावना, नीतिमान, स्वाभिमानी की तरह जीने वाला *”क्रांति का सैनिक”* होता है।
*👨‍🦰👩‍🦰इतिहास के पन्ने इन्ही लोगों की याद में कई सालों तक कोरे व खाली पड़े रहते हैं। दुनिया मे जब भी कहीं क्रांति होती है, तो उस क्रांति की जड़ों का सिंचन इन्हीं के खून और पसीने से होता है। इन्हीं की शहादत से तख्ता-पलट होता है, इन्हीं के त्याग और समर्पण से नए *सत्यमेव जयते युग*का प्रारंभ होता है। ये मिशन के सच्चे ” *मिशनरी सैनिक”* होते हैं।
👨‍🦰👩‍🦰यही लोग महापुरुषों के सच्चे प्रचारक और अनुयायी होते हैं।
🙏🙏🅰️🅿️ निरिस्सरो
जय भीम जय भारत जय संविधान

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments