Tuesday, September 29, 2026
Homeअजमेरपुष्कर में आयोजित हुई 33 वीं आमसभा में चेयरमैन रामचंद्र चौधरी ने...

पुष्कर में आयोजित हुई 33 वीं आमसभा में चेयरमैन रामचंद्र चौधरी ने की अजमेर डेयरी के कर्ज मुक्त हो जाने की बड़ी घोषणा •••

मूकनायक राजस्थान अजमेर हेमन्त कुमार जाटवा

# आमसभा के दौरान जिले के पशुपालकों ने खाई कसम ~ अब आगे से प्राइवेट डेयरियों को किसी भी कीमत में नहीं बेचेंगे दूध •••

# अगले सहकार वित्तीय वर्ष में नहीं बढ़ेंगे दूध के भाव ~ आमसभा के दौरान चौधरी ने 1677 करोड़ रुपयों का वित्तीय बजट भी किया पास •••

पुष्कर स्थित जात धर्मशाला में आज अजमेर डेयरी की 33वीं वार्षिक आमसभा आयोजित की गई जिसमें जिले के सैकड़ों दुग्ध उत्पादक एवं पशुपालक शामिल हुए । आम सभा के दौरान डेयरी चेयरमैन रामचंद्र चौधरी ने मौजूद सभी लोगों का स्वागत किया । जिसके बाद शुरू हुई आमसभा में डेयरी चेयरमैन चौधरी ने सभी के सामने पिछले वर्ष का लेखा जोखा रखा और आने वाले वर्ष के दौरान पशुपालकों के लिए अजमेर डेयरी द्वारा दी जा रही कई सौगातों की जानकारी दी । हालांकि आज सम्पन्न हुई आमसभा में राज्य सरकार के दो मंत्रियों के पहुंचने का कार्यक्रम था लेकिन जरूरी कारणों के चलते दोनों ही मंत्री आयोजन में नहीं पहुंच पाए ।

रामचंद्र चौधरी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि आज की आमसभा में सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि इस सरकारी वर्ष के अंत तक जो वर्तमान में दूध का भाव है वह कम नहीं किया जाएगा । 54 रुपए 47 पैसे प्रति लीटर पशुपालकों को दिया जाएगा । उन्होंने कहा कि 50 सालों से हमेशा सर्दियों के दौरान पशुपालकों को दूध का भाव कम मिलता था लेकिन इस बार हमने भाव कम नहीं किया । क्यों कि अब हम कर्ज मुक्त हो गए । चौधरी ने बताया कि आगामी वित्तीय वर्ष का 1677 करोड़ का बजट भी आज पास किया गया है । उसमें खास बात यह है कि वित्तीय वर्ष में हम दूध वालों को 54 रुपए के करीब दे रहे हैं । लेकिन अगले साल 1 अप्रैल से इसके भाव बढ़ जाएंगे जो 60 रुपए प्रति लीटर के करीब हो जाएंगे । उन्होंने कहा जब में डेयरी चेयरमैन के पद पर आया था तब दूध उत्पादको से 50 पैसे लीटर में दूध खरीदते थे । आज हमारे 35 साल के कार्यकाल के दौरान 50 पैसे लीटर से हमने पशुपालकों को 60 रुपए प्रति लीटर पर ले जा रहे हैं जो एक रिकॉर्ड है ।

इसी प्रकार पशुपालकों को 1017 करोड रुपए का भुगतान होगा । उन्होंने बताया कि पशुपालकों ने आज कसम खाई है कि प्राइवेट डेयरी वालों को अब अब किसी हालत में दूध नहीं देंगे । अब आगे वे सारा दूध केवल अजमेर डेयरी को ही देंगे । आपको बता दें कि वर्तमान में अजमेर डेयरी के पास हर रोज साढ़े 3 लाख लीटर के करीब दूध आ रहा है । चौधरी को उम्मीद है कि अब उम्मीद अगले सहकारी वर्ष में अजमेर डेयरी के पास रोजाना 5 लाख लीटर दूध आयेगा ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments