Friday, April 17, 2026
Homeभरतपुरसूखे पेड़ को काटते ही अचानक गिरा पेड़ लोहे का गेट ओर...

सूखे पेड़ को काटते ही अचानक गिरा पेड़ लोहे का गेट ओर , दीवार हुई क्षतिग्रस्त


मूकनायक
भुसावर/भरतपुर / राजस्थान
न्यूज रिपोर्टर..राकेश कोठेनियां हलैना


भुसावर(भरतपुर) कस्बे में अचानक एक पेड गिर जाने से दो बिजली पोल क्षतिग्रस्त होकर गिर गए। सूचना मिलते ही बिजली विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। जानकारी के अनुसार भुसावर के पुराने पोस्ट ऑफिस से राधाकृष्ण धर्मशाला के लिए जाने वाले रास्ते पर खड़े एक सूखे पुराने पेड को काटा जा रहा था। अचानक पेड़ अनियंत्रित होकर बिजली तारों पर गिर गया। जिससे बिजली पोल तो क्षतिग्रस्त हुआ ही, साथ ही एक मकान के मुख्य द्वार पर लगा लोहे का गेट और गेट को रोकने के लिए बनी दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकले और बिजली विभाग को सूचना दी। जिस पर तुरंत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर पहुंचे और समस्या समाधान में जुट गए।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments