Friday, April 17, 2026
Homeराजस्थानमेघवाल समाज का क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

मेघवाल समाज का क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

मूकनायक / राजस्थान/जालौर /जसवंतपुरा

पत्रकार विक्रम मेघवाल

रामसीन के निकट सीकवाड़ा गांव के खेल ग्राउंड में मंगलवार को मेघवाल समाज द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना और खेलकूद के माध्यम से समाज को एकजुट करना है। इस आयोजन में समाज के कई गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मगाराम चौधरी सरपंच प्रतिनिधि उपस्थित थे, जिन्होंने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया और खिलाड़ियों को खेल में अनुशासन और टीम भावना के महत्व के बारे में व्याख्यान दिया। कार्यक्रम का आयोजन मेघवाल समाज सीकवाड़ा द्वारा किया जा रहा हैं।जिन्होंने इस टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की हैं। प्रतियोगिता में समाज के कुल 24 गांव से कुल 16 टीमों ने टीमों ने हिस्सा लिया है, जिसमें युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगे। समारोह के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में खेल आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और खेल में भविष्य की संभावनाओं को तलाशने का अवसर मिलता है। आयोजकों ने बताया कि विजेता टीम को विशेष पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। शुभारंभ में दूदाराम चौधरी पूर्व सरपंच सीकवाडा, भंवर सिंह राजपूत पूर्व सरपंच सीकवाडा, जोराराम चौधरी, जेताराम देवासी, भलाजी प्रजापत, जेठाराम काबा, जुजाराम चौधरी, भोलाराम चौधरी, दिनेश सांखला, पारस सांखला, उदाराम समेत भारी संख्या में मौजूद रहें।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments