मूकनायक/ राजस्थान
जिला/ पाली बगड़ी नगर रिपोर्टर पुनाराम
मछली पकड़ने आया व्यक्ति पानी में डूबा: दो दोस्तों के साथ आया था सिविल डिफेंस टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन सोजत के पास सांडिया गांव में दो दोस्तों के साथ मछली पकड़ने आया एक व्यक्ति पानी में डूब गया।बाहर खड़े दोनों दोस्त चिल्लाएं तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जिन्होने पुलिस को सूचना दी घटना आज 27/11/2024 दोपहर एक बजे की है। घटना की सूचना के बाद पुलिस उप अधीक्षक अनील सारण, सोजत थाना प्रभारी कपूराम चौधरी तहसीलदार डाॅ.दिलीप सिंह चंडावल चौकी प्रभारी मलाराम चौधरी मौके पर पहुंचे।स्थानीय प्रशासन सुचना के बाद पाली से सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शूरु किया। सोजत थाना प्रभारी कपूराम चौधरी ने बताया कि बुधवार को ग्राम के रहने वाले तीन दोस्त मदन (45) पुत्र मधुराम,रमेश (45) पुत्र ढगलाराम और पारस(50) पुत्र मिश्रीलाल चंडावल से सांडिया के बीच नदी के पानी में मछली पकड़ने गए थे उस दोरान पारस गहरे पानी में चला गया और डूब गया बाहर खड़े दोस्तों ने जब चिल्लाएं तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे और प्रशासन को सूचना दी रेस्क्यू किया गया।

