मूकनायक
भुसावर(राजवीर सिंह) जयपुर में ड्यूटी करते समय सड़क दुर्घटना में जान गवाने बाले शहीद पुलिसकर्मी की सोमवार को भरतपुर में भुसावर उपखंड क्षेत्र के गांव छोंकरवाड़ा कलां की आठ बिस्वा पट्टी गाव में राजकीय सम्मान से अंत्येष्टि कर दी गई। गौरतलब है कि आठ बिस्वा पट्टी निवासी 54 वर्षीय शहीद पुलिस कर्मी मुकेश चन्द शर्मा पुत्र मूली राम शर्मा जयपुर में अजमेरी गेट के पास ड्यूटी करते समय 20 नवंबर को सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हो गए थे जिनकी रविवार देर शाम जयपुर के निजी अस्पताल में मौत हो गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहीद पुलिसकर्मी मुकेश चन्द शर्मा का गांव छोंकरवाड़ा कलां के मोक्षधाम में राजकीय पुलिस सम्मान से अंत्येष्टि की गई। इस अवसर पर खेरली मोड़ थाना के पुलिसकर्मियों द्वारा हवाई फायरिंग कर सलामी दी गई। इस मौके पर शहीद पुलिस कर्मी के बड़े भाई बृजेंद्र शर्मा, रिटायर्ड शिक्षक ओमप्रकाश शर्मा, छोटे भाई महेश शर्मा मेडिकल वाले ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद पुलिसकर्मी के शोकाकुल परिवार में उनकी पत्नी सन्तोष शर्मा सहित एक बेटी डॉक्टर नेहा शर्मा (30) एवं एक बेटा अमन शर्मा (28) है।

