Tuesday, September 29, 2026
Homeराजस्थानभारतीय बौद्ध महासभा के द्वारा धर्म देशना का एक दिवसीय आयोजन

भारतीय बौद्ध महासभा के द्वारा धर्म देशना का एक दिवसीय आयोजन

मूकनायक

राजस्थान /हिंडौन सिटी


ओमप्रकाश वर्मा

भारतीय बौद्ध महासभा के नेतृत्व में उपखंड के गांव ढिंढोरा के बुद्ध विहार में बुद्ध वन्दना और बुद्ध की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर के भंते बोधिपाल द्वारा धम्म देशना का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए सभी उपासक उपसिकाओं को श्रद्धेय ओ. पी. बौद्ध एवं उनकी जीवन संगिनी प्रमिला बौद्ध ने अपने बेटे के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में प्रसाद के रूप में केला का वितरण किया एवं सभी ने बेटे को जन्म दिवस की हार्दिक बधाईयां दी । भारतीय बौद्ध महासभा के प्रदेश महासचिव हरि चरण बौद्ध कार्यक्रम में उपस्थित धम्म अनुयायियों को पंचशील दुपट्टा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष संरक्षक लक्ष्मण प्रसाद गौतम ने बुद्ध और उनका धम्म, धम्म ग्रंथ प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष पर्यटन श्रद्धेय सतीश बौद्ध ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 22 नवंबर 2024 को पांच दिवसीय धम्म यात्रा चैत्य भूमि मुंबई को जाने की जानकारी दी। एक दिवसीय धम्म देशना के आयोजन पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments