Friday, April 17, 2026
Homeराजस्थानसड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, एक अन्य घायल

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, एक अन्य घायल

मूकनायक

राजवीर सिंह
राजस्थान/भरतपुर

नदबई-डहरामोड सडक मार्ग पर गांव चोरपीपरी के समीप अज्ञात वाहन की चपेट से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि, हादसे में एक अन्य युवक घायल हो गया। घायलों को उपजिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। बाद में पुलिस ने युवक के शव को मुर्दाघर में रखवा दिया।
सूत्रों की मानें तो खांगरी निवासी आनन्द सैन पुत्र सुरेश सैन अपने साथी बरौलीरान निवासी शंकर सैन पुत्र बृजेश सैन के साथ बाइक पर डहरामोड से नदबई की ओर आ रहा। इसी दौरान गांव चोरपीपरी के समीप अज्ञात वाहन की चपेट से हादसा हो गया। जिसके चलते बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। समीपवर्ती लोगों ने घायलों को उपजिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने आनन्द सैन को मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने मौके पर जांच पडताल कर युवक के परिजनों को सूचना दी। वही मृतक युवक शव को उपजिला चिकित्सालय के मुर्दाघर में रखवा दिया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments