Thursday, June 11, 2026
Homeकरौलीरेवई ग्राम पंचायत के सरपंच संतोष कुमार ने 18 वा रक्तदान...

रेवई ग्राम पंचायत के सरपंच संतोष कुमार ने 18 वा रक्तदान कर बचाई महिला की जान

मूकनायक राजस्थान /करौली

ओमप्रकाश वर्मा

भारत हॉस्पिटल में भर्ती मरीज रिंकी, ब्लड ग्रुप बी पॉजिटिव, उम्र 21 साल, निवासी कोनेसा सरमथुरा की तबीयत बिगड़ जाने के कारण अस्पताल में एडमिट कराया तुरंत चिकित्सकों ने जांच कर बताया कि प्लेटलेट्स 20 हजार रह गई है ऐसी स्थिति में परिवार में कोई भी ब्लड देने वाला नहीं होने के कारण जिसकी सूचना संतोष सरपंच रेवई को लगी वह तुरंत अपना काम छोड़ ब्लड बैंक पहुंचे जहां पर उन्होंने अपने जीवन काल का 18वां स्वैच्छिक रक्तदान किया और पीड़ित महिला की जान बचाई। रक्त मिलने पर पीड़ित मरीज के परिजनों ने रक्तदाता व टीम का आभार जताया ।
इस मौके पर सुरेन्द्र गढ़ी,भूपेन्द्र सोनवाल अमन हिंडौन सिटी उपस्थित थे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments