धम्मभूमि श्रेष्ठ जीवन के लिए एक आंदोलन
महाकारुणिक बुद्ध व परमश्रद्धेय बाबा सहाब को साक्षी मानकर उपस्थित जनसमूह के समक्ष डॉ. बी आर अम्बेडकर जन कल्याण समिति कामां जिला डीग के तत्वावधान में आयोजित बौद्ध विवाह सम्मेलन में धम्मभू तयमि टीम ने बौद्धों की 2600 साल पुरानी गौरवशाली पंरम्परा के तहत बौद्ध रिति से युगलो का पाणिग्गह संखार (विवाह संस्कार) आज दिनांक 28.04.2024 रविवार को सम्पन्न करवाया । जिसमें महापुरुषों के छायाचित्रों के सम्मुख पुष्प अर्पित के साथ मोमबत्तियां प्रज्ज्वलित कर बुद्ध वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत कर दारक -दारिकाओ के माता-पिता की पूर्ण सहमति संकल्प के साथ दारक-दारिकाओं की स्वीकृति के साथ साथ एक दूसरें को पुष्पमाला पहनाकर पांच जीवन संकल्प करवाकर मंगलअट्ठगाथा का संघायान के साथ उपस्थित जनसमूह के द्वारा पुष्पवर्षा कर नवयुगलों को मंगलकामना दी जीवन में सुख समृद्धि बनी रहे ऐसी कामना की तदोपरांत सब्बेसत्ता के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। जिसमें धम्मभूमि टीम से मितवर्धन बौद्ध, राजू बौद्ध रांफ, करतार बौद्ध
कैलाशी बौद्ध, मूलचन्द बौद्ध,राकेश बौद्ध, लक्ष्मनसिंह बौद्ध, सुरेशचन्द बौद्ध,अनूप बौद्ध, ओमप्रकाश पार्षद व अन्य बौद्ध समाज व आयोजन कमेटी के सदस्यों के साथ युगलों के पारिवारीजन व रिश्तेदार साक्षी के रुप मे उपस्थित रहें।
नवयुगलों को नवजीवन में प्रवेश की अनन्त मंगलकामनाएं ।
मितवर्धन बौद्ध
धम्मभूमि राजस्थान
9166945376

