Thursday, February 26, 2026
Homeदेशकिताबों के साथ-साथ लोगों को भी पढ़ें क्योंकि किताबें देंगी ज्ञान और...

किताबों के साथ-साथ लोगों को भी पढ़ें क्योंकि किताबें देंगी ज्ञान और लोग देंगे अनुभव

मूकनायक/देश
राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा
✍🏻✍🏻
हमारा हर दिन महत्वपूर्ण दिन है और जो इंसान यह सोचकर कार्य करेगा, उसे असफलता भी सफल होने से नहीं रोक सकती। लोग क्या कहेंगे, इसकी चिंता मत कीजिए। अपना कार्य निष्ठा से कीजिए। लोग गजब के होते हैं, अमरुद खरीदते समय मीठा देखकर खरीदते हैं और फिर नमक व लाल मिर्च लगाकर खाते हैं।
केवल स्वहित के लिए नहीं, सर्वहित का भी विवेक रखिए। कुछ लोग गमलों की तरह स्वार्थी होते हैं, जो अपना पानी दूसरों को एक बूंद नहीं देते। कुछ लोग क्यारी की तरह होते हैं, एक जगह पानी डालो तो पूरी क्यारी को पानी मिल जाता है। इसलिए किताबों के साथ साथ लोगों को भी अवश्य पढ़ें..किताबें ज्ञान देंगी और लोग देंगे अनुभव…
लेखक
बिरदी चंद गोठवाल, नारनौल
प्रदेश प्रभारी मूकनायक, हरियाणा

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments