Tuesday, September 29, 2026
Homeराजस्थान20 कट्टो में भरा 265 किलो गांजा पकड़ा

20 कट्टो में भरा 265 किलो गांजा पकड़ा

मूकनायक/राजस्थान

पाली ब्यूरो चीफ प्रमुख मदनलाल

20 कट्टों में भरा 665 किलो गांजा पकड़ा तस्कर गिरफ्तार बिजौलिया पुलिस की कार्रवाई। बिजौलिया पुलिस और जिले की डीएसटी टीम ने आज अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कारवाई को अंजाम देकर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। 20 से अधिक कट्टों में भरी 665 किलो ग्राम अवैध गांजा की खेप के साथ ही ट्रक जब्त किया गया है। गांजा की अनुमानित कीमत 3 करोड़ 32 लाख रुपए बताई जा रही है। एसएचओ लोकपाल सिंह ने बताया-बिजौलिया की पुलिस टीम और डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई में तस्कर को पकड़ा गया है। पुलिस को बुधवार रात सुचना मिली की कोटा की तरफ से एक ट्रक जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा भरा हुआ है वह नेशनल हाईवे 27 बिजौलिया से होते हुए आगे जाएगा। सुचना के आधार पर केसरगंज कट एनएच 27 बिजौलिया के निकट देर रात नाकाबंदी कराई गई। कोटा की तरफ से आते हुए एक ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली गई ड्राइवर पुलिस को देखकर घबरा गया वाहन की तलाशी लेने पर उसमें कट्टों में भरा हुआ अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन को थाने लाकर गांजे का वजन कराया गया। जिसमें 665 किलो 50 ग्राम गांजे की खेप मिली। आरोपी तस्कर भागचन्द लुहार उम्र 28 वर्ष पुत्र शिवराज लुहार निवासी धनोप माताजी थाना फुलिया कलां भीलवाड़ा को एनडीपीएस में गिरफ्तार किया गया है। घटना का अनुसंधान जतिन जैन प्रोबेक्षर आईपीएस भीलवाड़ा द्वारा किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments