Thursday, February 26, 2026
Homeदेशसही समय पर नियमित रूप से किए गए कार्य की गुणवत्ता होती...

सही समय पर नियमित रूप से किए गए कार्य की गुणवत्ता होती है उत्कृष्ट

सही समय पर नियमित रूप से किए गए कार्य की गुणवत्ता होती है उत्कृष्ट

मूकनायक
देश
राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा
✍🏻✍🏻
समय के सदुपयोग का जीवन में बहुत महत्व है। समय पर की गई मेहनत ही लाभप्रद होती है। हर काम का महत्व इस बात पर निर्भर है, कि वह काम समय पर किया गया है या नहीं। इंसान भले ही समय की अनदेखी करे परंतु यह प्रकृति एक मिनट भी अपने कार्य को नहीं टालती क्योंकि समय के अनुरूप ही मौसम बदल जाता है। समय के अनुरूप ही किसान अपने खेत की फसल का लाभ लेते हैं। यदि किसान गर्मी की फसल के बीज सर्दी में बोए और सर्दी की फसल के बीज गर्मी में बोए तो उसे कोई लाभ नहीं होगा। समय से ही दिन व रात अस्त व उदय होते हैं और समय पर सूर्य उगता व छिपता है।
इन सब बातों को रोजाना जीवन में घटित होते हुए देखने के बावजूद भी हम समय की उपयोगिता के महत्व को समझ नहीं पा रहे और अक्सर आज का काम कल पर टाल देते हैं। इस प्रकार समय का दुरुपयोग करने से कहीं ना कहीं हमारे स्वभाव में लापरवाही आ जाती है । वहीं जब कोई कार्य सही समय पर नियमित रूप से किया जाता है तो उस कार्य की गुणवत्ता उत्कृष्ट होती है जिसके फलस्वरूप हमारे उज्जवल भविष्य व सुखमय जीवन के लिए हर कार्य को समय पर निरंतर करते रहना ही हितकारी है।
लेखक
बिरदी चंद गोठवाल, नारनौल
प्रदेश प्रभारी मूकनायक, हरियाणा

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments