
मूकनायक राजस्थान भीलवाड़ा
संवाददाता -: किशन खटीक
रायपुर -: 1 जनवरी थाना क्षेत्र के गांव चारोट मे खेत पर कार्य करते हुए पानी की मोटर चलाते समय करन्ट लगने से युवक की दर्दनाक मृत्यु हो गई रायपुर थाना के हेड कास्टेबल भवानी सिंह ने बताया कि चारोट निवासी गणपत लाल (27) पिता प्रभुलाल प्रजापत ( कुम्हार) जो कि खेत पर कार्य करने गया था इस दौरान पिलाई करने के लिए कुए पर पानी की मोटर चलाने लगा की अचानक करन्ट आने से घायल हो गया
घायल को निजि वाहन द्वारा राजकीय रामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर लाया गया जहा डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया
शव का पोस्टमार्टम कर परिजानो के सुपुर्द किया परिजनो द्वारा रिपोर्ट ले कर अनुसन्धान जारी है

