Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थाननिःशुल्क सुजस बुक का वितरण

निःशुल्क सुजस बुक का वितरण

मूकनायक/राजस्थान/जिला ब्यूरो चीफ सांचौर/रिडमल राम परमार

सांचौर – राजस्थान सरकार द्वारा जारी निःशुल्क सुजस बुक का वितरण मंगलवार को सनराइज लाइब्रेरी सांचौर और अंबेडकर सेवा समिति सांचौर के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम सनराइज लाइब्रेरी चंदन प्लाजा, सनराइज लाइब्रेरी श्री जी मार्केट, मेघवाल समाज धर्मशाला, भील समाज धर्मशाला, और मारवाड़ी मेघवाल समाज धर्मशाला सांचौर में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में सनराइज लाइब्रेरी के निदेशक जय कृष्ण मेघवंशी मीरपुरा, नेमीचंद खोरवाल (पूर्व अध्यक्ष, अंबेडकर सेवा समिति सांचौर), व्याख्याता पोपटलाल घोरावत (उपाध्यक्ष, अंबेडकर सेवा समिति सांचौर), मोहनलाल चौहान, बंशीलाल जयपाल, दिनेश हैड़वाड़ा, दीपाराम हिंगड़ा, मानाराम और रघुनाथराम राणा उपस्थित रहे।

व्याख्याता पोपटलाल घोरावत ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राजस्थान सरकार द्वारा प्रकाशित महत्वपूर्ण जानकारी और योजनाओं को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाना था। आयोजकों ने कहा कि यह पहल आमजन को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने में सहायक होगी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments