
मूकनायक हिमाचल प्रदेश
ब्यूरो रिपोर्ट -अश्वनी कुमार
हिमाचल प्रदेश -: देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर हिमाचल प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा दो दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है और इस दौरान प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में अवकाश की घोषणा की गई है और प्रदेश की राजधानी शिमला में आयोजित विंटर कार्निवल की सांस्कृतिक संध्याओं को भी एक जनवरी तक स्थगित कर दिया गया है।इसी बीच डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी उनके आवास स्थान दिल्ली पहुंचे जहां उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि डॉ मनमोहन सिंह का योगदान ये देश कभी भुला नहीं सकता और उनके द्वारा बनाई गई आर्थिक नीतियों का ये देश सदैव अनुसरण करेगा।

