मूकनायक
राजस्थान /भरतपुर
अवधेश कुमार वर्मा
दलित अधिकार केंद्र के तत्वाधान में होटल प्रताप वाटिका में जेंडर संवेदीकरण एवं सुरक्षात्मक नीतियों पर एक दिवसीय कार्यकर्ता क्षमतावर्धन शिविर का आयोजित।
शिविर में केंद्र के जिला समन्वयक लालाराम भड़ाना आने केंद्र का परिचय देते हुए कहा कि कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि दलित अधिकार केंद्र राजस्थान में पिछले 20 वर्षों से दलित व महिलाओं के हितों में प्रयास प्रयास कर रहा है ।राज्यसमानव बाइक कश्मीरा सिंह ने राजस्थान में भारतीय संविधान बा विभिन्न महिला कानून महिला अधिकारों तथा महिलाएं आर्थिक रूप से किस प्रकार सशक्त हो सकती है । काफी विस्तार रूप से बताया और बहुत ही मजबूती से महिला अधिकारों की परोपकारी की तथा क्षमता वर्धन का अर्थ बताते हुए कहा कि दलित महिलाओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं में नए विचारों व जानकारी एवं ऊर्जा का संचार करना ही क्षमतावर्धन कहलाता है एडवोकेट विजय सिंह ने बताया कि महिलाओं में लिंग के आधार पर भेदभाव नहीं होना चाहिए यह हमें समझना होगा कि नारी के बगैर देश का विकास अधूरा है। जेंडर संवेदीकरण एवं सुरक्षात्मक नीतियों पर बोलते हुए एडवोकेट सूजन आर्य जी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में हमारे समाज की महिलाओं को बढ़-कर कर भाग लेना चाहिए और उनके हितों में बने कानून अधिकारों की जानकारी होगी तभी हमारे समाज की महिलाएं अग्रसर हो पाएगी तेजपाल वर्मा ने कहा कि दलित अधिकार केंद्र काफी समय से समाज को जागरूक करने का काम कर रहा है । निरंतर आगे भी करता रहेगा लेकिन हम सभी समाज के महिला पुरुषों को कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा ।ताकि समाज प्रगति के रास्ते पर जल्दी से जल्दी आ सके एडवोकेट प्रभा कुमारी ने कहा कि मुझे आज बहुत अच्छा लगा तथा मुझे मंच पर बोलने का मौका पहली बार मिला है उक्त शिवर के समापन पर महिला कार्यकर्ता ईश्वर दही ने सभी महिलाओं को धन्यवाद ज्ञापित किया । इस तरह के आयोजन करने के लिए भी कहा कि अधिक से अधिक ऐसे आयोजन होते रहे तो हमारे समाज की महिलाएं जागरूक हो और अपने हक अधिकारों के लिए बराबरी की लड़ाई लड़े शिविर में लगभग 75 महिला एवं पुरुषों ने भाग लिया।

