
मूकनायक/राजस्थान/जिला/पाली
तहसील सोजत सिटी बगड़ी नगर रिपोर्टर पुनाराम प्रजापत
सामुहिक विवाह सम्मेलन 31 जनवरी को 15 जोड़ो का सावा लिखने का कार्यक्रम 20 जनवरी को पाली (राजस्थान)आगामी 30 व 31 जनवरी को प्रजापति कुमार समाज की आराध्य श्रीयादे के जयंती महोत्सव (माही बीज)के उपलक्ष में प्रजापति महासभा संस्थान पाली की ओर से प्रथम सामुहिक विवाह सम्मेलन में 15 जोड़ो का नि:शुल्क विवाह आयोजित किया जाएगा। प्रजापति महासभा के मीडीयी प्रभारी अशोक राठोलिया मामावास ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी श्रीयादे की जयंति महोत्सव धूमधाम से मनाया इस वर्ष 2025 में श्रीयादे जयंति महोत्सव को भव्य बनाने व समय के साथ खर्च भी भच सके इसलिए प्रजापति महासभा संस्थान पाली के बैनर तले व आयोजन में प्रथम सामुहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा सामुहिक विवाह समिति अध्यक्ष भावेश ब्रांधना व प्रजापति महासभा पाली के अध्यक्ष मुकेश हाटवा ने बताया की कन्या का का सावा लेखन लिखने का कार्यक्रम आगामी 20 जनवरी 2025 सोमवार को प्राप्त:8:15 बजे पाली बांगड़ कालेज के पास इंद्रा काॅलानी स्थित प्रजापति समाज बंधुओं की उपस्थिति में होगा महा सभा संस्थापक सुनिल हाटवा व सामुहिक विवाह समिति उपाध्यक्ष महेंद्र जाजपरा ने बताया कि समस्त 15 जोड़ो की निकासी 30 जनवरी गुरूवार को दोपहर 3:15 बजे सूरजपोल स्थित श्रीयादे से सोभा यात्रा के साथ निकाली जाएगी इसके बाद शाम की भोजन प्रसादी और श्रीयीदे जयंति 2025 की चढ़ावा की बोली बोली जाएगी उसमे भाग लेगे बगड़ी नगर व मांगीलाल प्रजापति बिजोवा करेगें महा सभा कोषाध्यक्ष मोहन कपूपरा व विवाह समिति सचिव प्रवीण लूनिया ने बताया की मुख्य कार्यक्रम 31 जनवरी शुक्रवार को सुबह सामुहिक विवाह महाप्रसादी व भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा अंत में दुल्हनों को विदाई दी जाएगी सामुहिक विवाह में31 जनवरी की महाप्रसादी के भामाशाह प्रजापति समाज पट्टी 108 गांव के अध्यक्ष माणक मनुरिया धुंधला व30 जनवरी की शाम की प्रसादी के भामाशाह प्रजापति समाज गुंदोज चौताला होगें सामिल अध्यक्ष मदन कपूपरा गुंदोज होगें सामुहिक विवाह को सफल बनाने के लिए सलाहकार समिति का गठन किया गया जिससे संपूर्ण सामुहिक विवाह कार्यक्रम सलाहकार समिति के मार्गदर्शन में किया जाएगा महा संस्थान सवराड़ सहित पाली व सामुहिक विवाह समिति की कार्यकारिणी जुटी हुई है।

