Thursday, February 26, 2026
Homeमध्यप्रदेशअमित शाह के खिलाफ बहुजन समाज पार्टी ने रैली निकाल कर जिला...

अमित शाह के खिलाफ बहुजन समाज पार्टी ने रैली निकाल कर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

मूकनायक ,ब्यूरो सिंगरौली

पारसनाथ प्रजापति

सिंगरौली। जिले में बहुजन समाज पार्टी ने एक बड़ा जन आंदोलन खड़ा किया बहुजन समाज पार्टी के साथ-साथ भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान अंबेडकर चौक से रैली के माध्यम से कार्यालय कलेक्टर पहुंचे जहां भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने भी ज्ञापन सौंपा संसद भवन में शीतकालीन सत्र के दौरान गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को लेकर विवादित टिप्पणी कर दिये जिसे पूरे भारत में अनुसूचित जाति जनजाति और पिछड़े तबके के लोगों में जन आक्रोश देखा जा रहा है प्रदेश प्रभारी मनीष आनंद,बसपा जिला अध्यक्ष राधिका वर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश शाह के नेतृत्व में एक बड़ा जन आंदोलन आज देखने को मिला बहुजन समाज पार्टी के नेतृत्व में रैली अंबेडकर चौक बैढ़न से शुरू हुई मुख्य मार्ग होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर आम सभा के बाद सिंगरौली अपर कलेक्टर पीके सेन गुप्ता को ज्ञापन सौपा गया आपको बता दे रैली के दौरान भारी भीड़ देखने को मिला एवं राहगिरों को घंटो मशक्कत करना पड़ा आवागमन पूरी तरह बाधित रहा।प्रदेश प्रभारी मनीष आनंद ने मीडिया स्टेटमेंट जो देश के गृह मंत्री ने घिनौना कार्य किया है यह बिल्कुल बरदाश्त योग्य नहीं है बाबा साहब के हम सब अनुयाई हैं और बाबा साहब को हम सब मानने वाले लोग हैं जिस तरह से संसद भवन में गृह मंत्री जी ने बाबा साहब का अपमान किया वह बिल्कुल ठीक नहीं है गृह मंत्री जी को सार्वजनिक मंच से माफी मांगनी चाहिए यदि वह माफी नहीं मांगते हैं तो जो बहन कुमारी मायावती जी का निर्देश प्राप्त होगा और इससे भी बड़ा जन आंदोलन पूरे भारत में देखने को मिलेगा यह न केवल अशोभनीय है बल्कि बाबा साहब के प्रति गहरी असंवेदनशीलता व जातिवादी मानसिकता को प्रदर्शित करता है इससे बहुजन समाज के आत्म सम्मान व स्वाभिमान को काफी ठेस पहुंचाई गई है और इसको लेकर समाज के हर वर्ग के बीच में भारी रोष व्याप्त है भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन स्थल पर ही गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंक दिया पुलिस ने आपत्ति जताते हुए कहा यह कृत्य बिल्कुल ठीक नहीं है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments