Thursday, February 26, 2026
Homeदबोहदबोह पुलिस ने एक हफ्ते में अंधे कत्ल का किया खुलासा

दबोह पुलिस ने एक हफ्ते में अंधे कत्ल का किया खुलासा

मूकनायक जिला ब्यूरो चीफ

बी पी बौद्ध

भिंडदबोह -: 24 दिसंबर। दबोह थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम विजपुर गांव में पिछले मंगलवार को खेत में बने तबेले में सो रहे 45 साल के एक चरवाहे अर्जुन पाल की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जांच के बाद दबोह पुलिस ने आज मंगलवार को अंधे कत्ल का खुलासा किया है। जानकारी के अनुसार ग्राम विजपुर में हुए मर्डर का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों ने मृतक की गोली मारकर हत्या केवल बकरा चोरी के दौरान जागने पर की थी। पुलिस ने आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त 315 बोर की अधिया, एक खाली खोखा, प्लेटिना मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है

अर्जुन हत्याकांड में खुलासा करने में थाना प्रभारी राजेश शर्मा, एसआई रविन्द्र मांझी, आबिद बेग, सोनू सिंह तोमर, सतेन्द्र सिंह, आनंद कुशवाह, रमाकांत राठौर , रंजीत सिंह एवं सायबर सेल भिंड के महेश कुमार जाटव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

बता दें कि 17-18 दिसंबर की दरमियानी रात को अर्जुन पाल निवासी विजपुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस अधीक्षक असित यादव के निर्देशन में , एसडीओपी प्रवीण त्रिपाठी के मार्गदर्शन में तथा दबोह थाना प्रभारी राजेश शर्मा के नेतृत्व में मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की गई थी। जांच में सामने आया कि चार आरोपी शराब के नशे में पार्टी करने करने के मकसद से बिजपुर गाँव में अर्जुन पाल के खेत पर पहुंचे और वहां से बकरे को चोरी से ले जाने लगे तभी वहां पहले से सो रहे अर्जुन की नींद खुल गई तभी घबराए हुए आरोपियों ने अर्जुन पर गोली चलाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए थे। लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सक्रिय मुखबिर तंत्र और सायबर सेल की मदद से आरोपियों को एक हफ्ते के अंदर ही अपनी गिरफ्त में लेकर जेल भेजने की कार्यवाही की है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments